Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुठभेड में 15 हजार का ईनामी बदमाश दबौचा

मुजफ्फरनगर। शहर के थाना सिविल लाईन क्षेत्र में आज दोपहर रुडकी रोड पर पुलिस के साथ हुई मुठभेड में एक १५ हजार के ईनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जनपद में अपराधों पर रोकथाम व विभिन्न मामलों में वांछित/शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने रूड़की रोड पर चैकिंग के दौरान जब एक बाईक पर सवार होकर जा रहे बदमाशों को रोकने का प्रयास किया

तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने बदमाशों का पीछा करते हुए आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें १५ हजार के ईनामी बदमाश आस मौहम्मद उर्फ आशु निवासी हाजीपुरा के घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जिससे तमंचा मय ०२ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ मोटर साईकिल हीरो हौंडा सीडी डीलक्स बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त आशु उर्फ़ आश मोहम्मद उपरोक्त थाना सिविल लाइन का हिस्ट्रीशीटर व १५ हजार रुपये का ईनामी अपराधी है

तथा गौवध अधिनियम वें वांछित अपराधी है जिस पर हत्या, गौवध, गैंगेस्टर, अवैध शस्त्र आदि की संगीन धाराओं में करीब ०१ दर्जन अभियोग दर्ज हैं तथा आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =