Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस मुठभेड में बदमाश सरफराज पुत्र जरीफ घायल

मुजफ्फरनगर। जिले में देर रात मंसूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को दबोच लिया। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया।

एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि मंसूरपुर एसओ बुधवार रात हाईवे पर गश्त कर रहे थे। नावला मोड़ के पास ऑल्टो सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया।

इस पर युवकों ने पुलिस पर फायर किया। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की। अपने को घिरा पाकर बदमाश कार छोड़ कर भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया

जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम सरफराज पुत्र जरीफ निवासी खालापार बताया है। सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने  बताया कि सरफराज शातिर बदमाश है

जिस पर हरियाणा में दो दर्जन से अधिक मुकदमे लूट, डकैती और वाहन चोरी के हैं। दो साल पहले हरियाणा पुलिस की ओर से उस पर ५० हजार का इनाम भी घोषित रह चुका है। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + sixteen =