गांधी कॉलोनी में महिला बैंककर्मी से पर्स छीनकर भागता बदमाश दबोचा
थाना नई मण्डी क्षेत्र की गांधी कॉलोनी गली न. 9 में रहने वाली एक महिला बैंक कर्मचारी आज शाम लगभग 6 बजे बैंक से ड्यूटी कर वापस अपने घर लौटी और घर का गेट खुलवाने के लिए उन्होंने डोर बेल बजायी
तभी गेट खुलने से पहले ही बाईक सवार एक बदमाश पहुंचा और उसने महिला के कंधे पर लटका पर्स छीन लिया, जिस पर महिला ने शोर मचा दिया। आस-पास के लोग बदमाश के पीछे दौडे
तो वह अपनी बाईक- UP 12 AZ 8439 को लेकर वहां से भाग गया, लेकिन गांधी कॉलोनी बिजली घर के सामने वाली गली में बेरिकेटिंग लगी होने के कारण वह गिर गया और उसे मौहल्ले वालो ने दबोच लिया
सूचना पर गांधी कॉलोनी चौकी प्रभारी धीरज सिंह व गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी के चेयरमैन पवन छाबडा भी मौके पर पहुंचे और पकडे गये पर्स लुटेरे से पूछताछ की गयी।
पूछताछ के बाद पुलिस उसे गांधी कॉलोनी चौकी पर ले गयी। इस मामले में पीडित महिला की तरफ से तहरीर दे दी गयी है।

