Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मुठभेड में दो शातिर दबोचे, अवैध हथियार तथा चोरी की एक सैंट्रो कार बरामद

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड के दौरान दो बदमाशो को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से अवैध हथियार तथा चोरी की एक सैंट्रो कार बरामद हुई है। हर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने बताया कि एसएसपी ने बदमाशों के विरुद्ध अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे।

उन्होंन बताया कि एसएसपी के आदेश पर रात करीब २ बजे बुढाना मोड पर बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी कर कांबिंग शुरू की।
बताया कि कुछ ही देर में एक संदिग्ध सैंट्रो कार पुलिस को दूर से आती दिखाई दी। जिसको रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन बदमाशों ने कार में बैठे फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने अपने आपको को बचाते हुए जवाबी फायरिंग की तो बदमाश कार से उतरकर फरार होने का प्रयास करने लगे।

इस दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान अकरम पुत्र यासीन निवासी जैन नगर थाना खतौली मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। बताया कि बदमाश पर हाल में ही शहर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।

दबोचा गया दूसरा बदमाश नदीम पुत्र सलीम भी जैन नगर खतौली का रहने वाला है। बताया कि बदमाश अकरम पर विद्युत उपकरण तथा विद्युत का अन्य सामान चोरी करने के मामले में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने बताया कि मुठभेड़ में बदोचे गए बदमाशों से ०२ तमंचे मय ०६ खोखा व ०४ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर तथा एक सेंट्रो कार बरामद हुई। कार शहर कोतवाली से चोरी की गई थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =