Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: श्री श्याम परिवार सुखी परिवार ने धूमधाम के साथ निकाली विशाल शोभायात्रा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री श्याम परिवार सुखी परिवार की 25 वीं रजत जयंती के अवसर पर आज नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाले मन्दिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे वरिष्ठ पत्रकार अंकुर दुआ, पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय भाजपा नेता अचिन्त मित्तल एवं भाजपा नेता विशाल गर्ग आदि का संस्था के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा पटका पहना कर एवं श्री खाटू श्याम जी की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा मे अनेक सुन्दर-सुन्दर झांकिया एवं बैण्डबाजे शामिल रहे। शोभायात्रा नई मन्डी के विभिन्न बैण्ड बाजे एवं सुन्दर-सुन्दर झांकिया शामिल रही। यात्रा छारियाँ मन्दिर (माता वाला मन्दिर) से आरम्भ होकर गौशाला रोड़ से पुरानी गुड़ मंडी होते हुए पीठ बाजार, बिंदल बाजार से वकील रोड, गौशाला, द्वारकापुरी, गांधी कालोनी, अंसारी रोड, मोती महल, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड, शिव चौक, झांसी की रानी, भोपा पुल होते हुए रामलीला भवन के पास सम्पूर्ण हुई। १२ सितम्बर को श्याम बाबा के विशाल महोत्सव में २ भजन सम्राट संजय मित्तल व कन्हैया मित्तल अपने मुखारविंद से भजनो को सुनाएंगे।

श्याम परिवार सुखी परिवार की ओर से मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिंत सागर गर्ग,विकास गोयल, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, नरेंद्र गर्ग, शरद, अभिषेक अग्रवाल, पीयूष, विशाल गर्ग, श्रेय मित्तल, अभिषेक तायल, राघव मित्तल, शुभम गुप्ता, निक्की, हर्षित अग्रवाल, टीपू, भूपेंद्र चावला, शानू, अर्पित सिंघल, अनुराग गोयल, अनिल गर्ग, प्रियांशु, राजेश और सानू कर्णवाल, अमरदीप गोयल आदि उपस्थित रहें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =