उत्तर प्रदेश

Pilibhit News: दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म करने में नाकाम हुए आरोपी ने जला दिया जिंदा

Pilibhit News: रेप की घटना माधोटांडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की बताई जा रही है। गांव के रहने वाले दो युवकों पर आरोप है कि 7 सितंबर को जब 17 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी, तभी दोनों आरोपी घर में घुस आए। गांव के ही राजवीर नाम के एक आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

दुष्कर्म करने में नाकाम होने पर आरोपी ने किशोरी पर तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया। नाबालिग पीड़िता का वीडियो वायरल होने के बाद मामला प्रकाश में आया। वही वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म करने में नाकाम हुए आरोपी ने उसे जिंदा जला दिया। घटना के 3 दिन बाद किशोरी के बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। आनन-फानन में तमाम पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। फिलहाल गंभीर हालत में पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

घटना माधोटांडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की बताई जा रही है। गांव के रहने वाले दो युवकों पर आरोप है कि 7 सितंबर को जब 17 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी, तभी दोनो आरोपी घर में घुस आए। राजवीर नाम के एक आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

दुष्कर्म करने में नाकाम होने पर आरोपी ने किशोरी पर तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर अवस्था में उसका इलाज जारी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =