Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-थाना रामराज पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,लूट की घटना का २४ घण्टे के भीतर सफल अनावरण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना रामराज पुलिस ने मुठभेड के दौरान लूट का प्रयास करने वाले बदमाश सहित कुल 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पल्सर मोटरसाईकिल,01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर व 02 चाकू बरामद किए हैं।

पुलिस लाइन स्थित सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी विनित जायसवाल ने पत्रकार वार्ता मे कहा कि जनपद मे विभिन्न मामलो मे वांछित/अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत थाना रामराज पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत तथा पुलिस अधीक्षक देहात के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जानसठ व थानाध्यक्ष रामराज के कुशल नेतृत्व में थाना रामराज पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में ०१ शातिर लुटेरे अभियुक्त को समाना जमालपुर नहर पुल के पास से घायल/गिरफ्तार किया गया।

साथ ही घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के ०२ अन्य साथियों को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। घायल/अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी जानसठ भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से ०१ पल्सर मो०सा०, ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस .३१५ बोर व ०२ चाकू बरामद किया गया है। ज्ञात हो कि दिनांक १३ सितम्बर को थाना क्षेत्र रामराज में बाइक सवार ०३ अज्ञात बदमाशों द्वारा बंधन बैंक के कलेक्शन एजेन्ट से लूट का प्रयास करते हुए डण्डा मार कर घायल कर दिया था तथा हवाई फायरिंग की गयी थी

जिसके सम्बन्ध में थाना रामराज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए शीघ्र अनावरण हेतु थाना रामराज एवं एसओजी की टीम गठित की गयी थी। थाना रामराज पुलिस द्वारा उपरोक्त लूट की घटना का २४ घण्टे के भीतर सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त जगपाल को स्याली-हुसैनपुर मार्ग से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त जगपाल द्वारा बताया गया कि उसने अपने रिश्तेदार गोविन्द व अंकित तथा उनके दोस्त यशपाल उर्फ छोटू के साथ मिलकर घटना कारित करने की योजना बनाई थी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/पता- जगपाल पुत्र भगवान सहाय निवासी स्याली थाना रामराज, मुजफ्फरनगर, गोविन्द पुत्र खेमचन्द निवासी ग्राम अगवानपुर थाना किला परिक्षितगढ जनपद मेरठ (घायल), यशपाल उर्फ छोटू पुत्र हरिशंकर निवासी महोब थाना मवाना जनपद मेरठ, अंकित पुत्र रघुवीर निवासी ग्राम निमका थाना किला परिक्षितगढ जनपद मेरठ। जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस .३१५ बोर, ०२ चाकू नाजायाज, ०१ पल्सर मो०सा० यूपी १५ एएच ९०१४ (घटना में प्रयुक्त)
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० अशोक कुमार, उ०नि० रमेशचन्द, का० सोमवीर सिंह, का० अवधेश सिंह, का० मनोज कुमार थाना रामराज शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + three =