उत्तर प्रदेश

Ghazipur News: मुख्तार अंसारी,अफजाल अंसारी पर कार्रवाई, दोनों भाईयों की 2.5 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज

Ghazipur News पुलिस ने मुख्तार पर बड़ा एक्शन लेते हुए उसके मकान को कुर्क कर दिया है. पुलिस के अनुसार कुर्क किए गये मकान की कीमत 25.11 लाख रुपये है. इसके साथ ही मुख्तार के भाई और बसपा सांसद अफजाल अंसारी पर भी कार्रवाई की गई है.

गाजीपुर के एसपी रोहन पी बोत्रे ने कहा कि गाजीपुर पुलिस द्वारा मुख्तार अंसारी के साथ-साथ उसके करीबी शहनवाज उर्फ काजू कुरैशी और अफजाल अंसारी द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गयी लगभग 2 करोड़, 50 लाख रुपये की भू-संपत्ति को कुर्क किया गया है. एसपी रोहन ने बताया कि मुख्तार के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के दर्जी टोला मुहल्ले में स्थित मकान को कुर्क किया गया है.

पुलिस अधिकारी के अनुसार अफजाल अंसारी की कई जमीनें कुर्क की गई हैं. इसकी कीमत लगभग 1.85 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. यह जमीनें मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के शक्करपुर गांव में हैं. इसके साथ ही मुख्तार गैंग के सदस्य काजू कुरैशी पर भी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसकी 40 लाख की संपत्ति कुर्क की है. यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट 14 (1) के तहत की गई है.

मालूम हो कि मुख्तार अंसारी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. अंसारी लगभग 1 साल से जेल में बंद है. वहीं अफजाल अंसारी और उसके बहनोई एजाजुल के खिलाफ साल 2007 में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था. बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हुई हत्या के आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया गया था.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 12 =