उत्तर प्रदेश

Kaimur: गिरफ्तार हुआ बाहुबली मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अंगद राय

Kaimur दुर्गावती थाना क्षेत्र के इलाके में बाहुबली मुख्तार अंसारी के शूटर अंगद राय को दुर्गावती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अरेस्ट करने के बाद उसे कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है. अंगद राय शार्प शूटर है जो मुख्तार अंसारी के इशारों पर अपराध अंजाम दिया करता था. इसपर गाजीपुर जिला में लगभग 21 मुकदमा दर्ज है.

उत्तर प्रदेश पुलिस के एनकाउंटर के डर से अपराधी इलाका छोड़ फरार होने की फिराक में लगे हुए हैं. इसी फरारी के क्रम में अंगद राय नामक अपराधी को बिहार के दुर्गावती थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया. इसपर उत्तर प्रदेश सरकार ने 25000 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है. खास बात यह कि अपराधी अंगद राय एक बोतल शराब के साथ गिरफ्तार हुआ है जो यूपी पुलिस से उसके डर को जाहिर कर रहा है.

बता दें कि अंगद राय ने गाजीपुर के सदर कोतवाली इलाके के निवासी पप्पू उर्फ महंत गिरी को गवाही न देने धमकी दी थी. गवाही 14 मार्च 2023 को होनी थी. गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दे डाली थी.

इस धमकी को लेकर लेकर महंत गिरि ने ऊपर तक गुहार लगाई थी. इसको लेकर गाजीपुर जिले में मामला दर्ज हुआ था. अंत में गाजीपुर एसपी के आश्वासन पर गाजीपुर पुलिस की दबिश अंगद राय पर बढ़ने लगी तो उत्तर प्रदेश छोड़कर फरार हो गया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =