Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस ने प्रतिबन्धित मांस बरामद किया, आरोपी फरार

मुजफ्फरनगर। जंगल मे बनी डेरी मे प्रतिबन्धित मांस मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के उददेश्य से

क्षेत्र मे गश्त के दौरान कोतवाली पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर गांव न्याजूपुरा के जंगल मे बनी हाजी डेरी से काफी मात्रा मे प्रतिबन्धित मांस बरामद किया।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि इस दौरान तीन आरोपियो न्याजीपुरा निवासी साजिद व मुस्तकीम तथा शाहनवाज निवासीगण खालापार को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि उनके दो अन्य साथी इस दौरान फरार हो गए। पकडे गए आरोपियो के कब्जे से करीब 150 किलोग्राम गौमांस, अवैध असलाह,कारतूस आदि बरामद हुए।

शहर कोतवाल अनिल कप्परवान ने बताया कि पुलिस द्वारा उक्त डेयरी को सील कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने इस सम्बन्ध मे अभियोग पंजीकृत कर व गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 3 =