कई दिनो बाद खुलने पर श्रद्धालु मास्क लगाकर धार्मिक स्थलो पर पहुंचे
मुजफ्फ्फरनगर। कोविड-19 के प्रभाव व लॉकडाउन के पिछले करीब ढाई माह से बन्द चल रहे धार्मिक स्थलो को प्रशासन के आदेश पर खोल दिया गया। कई दिनो बाद मंदिर खुलने पर श्रृद्धालुओ ने मंदिरो मे पूजा अर्चना की। इस दौरान प्रशासन के निर्देशो के चलते सोशल डिस्टेंसिग, तथा सैनेटाइज आदि की व्यवस्था रही तथा श्रृद्धालु मास्क लगाकर मंदिरो व अन्य धार्मिक स्थलो पर पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि वैश्विक संकट कोरोना के कारण पूरा देश पिछले काफी समय से संकट के दौर से गुजर रहा है। जिस कारण प्रदेश व जनपद मे भी जनजीवन प्रभावित हो रहा था।
अब प्रशासन के निर्देश पर बाजार आदि खुलने के साथ साथ आज से धार्मिक स्थलो मंदिर,मस्जिद चर्च आदि को खोलने की इजाजत दे दी गई है। जिसके लिए प्रशासन ने कुछ गाइड लाईन भी जारी की हैं। जिनका अनुपालन अनिवार्य है।
प्रशासन के निर्देश पर आज सुबह मंदिर खुलने पर श्रृद्धालुओ ने मंदिर के कपाट खुलने पर श्रृद्धापूर्वक मंदिरो के दर्शन किए। जिस कारण नगर के श्री बालाजी धाम मन्दिर, श्री गणपति धाम मन्दिर, श्री गोलोकधाम,गांधी कालोनी स्थित वैष्णो देवी मन्दिर, श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर,नदी घाट स्थित प्राचीन देवी मन्दिर, नई मन्डी संकीर्तन भवन, नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाला मन्दिर, वहला स्थित मंदिर जी, जैन मन्दिर आदि विभिन्न मंदिरो मे कई दिनो के बाद चहल-पहल पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ के विभिन्न मन्दिरो को आज लम्बे समय के अन्तराल के पश्चात खोला गया
इन मदिरो, मस्जिद तथा चर्च आदि विभिन्न धार्मिक स्थलो पर प्रशासन की गाईड लाइन के अनुसार ही व्यवस्था सुनिश्चित की गई। डीएम सेल्वा कुमारी जे. तथा एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर एडीएम प्रशासन अमित कुमार,नगर मजिस्टै्रट अतुल कुमार,एसपी सिटी सतपाल अंतिल तथा एसडीएम सदर व सीओ सिटी हरीश भदौरिया
सीओ नई मन्डी धनंजय कुश्वाहा, इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कप्परवान,इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के. त्यागी, नई मन्डी कोतवाली प्रभारी दीपक चतुर्वेदी आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो ने नगर क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलो की व्यवस्थस्थाओ का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
