थाना तितावी पुलिस द्वारा चार गौतस्कर अभियुक्त गिरफ्तार
तितावी। थाना तितावी पुलिस द्वारा कस्बा बघरा से पुलिस मुठभेड के दौरान ०४ गौतश्कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी ने पूछताछ में कादिर पुत्र मुस्तकीम, सुहैल पुत्र मुस्तकीम, आसिफ पुत्र गय्यूर, गुलजार पुत्र गय्यूर नि० मौ० कुरैशियान कस्बा बघरा थाना तितावी मु०नगर बताया।
जिनके कब्जे से ०१ तमंचे मय ०१ खोखा व ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ रास गाय जिन्दा, १०० किग्रा गौमांस, गौकशी के उपकरण(लकडी का गुटका, छुरा, कुल्हाडी, रस्सी आदि) बरामद किया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण से बरामदगी के सम्बन्ध में थाना तितावी पर धारा-३०७ भादवि, ३/५/८ गौवध अधि०, ११ पशु क्रुरता अधि० एवं ३/२५ आयुद्ध अधि० में अभियोग पंजीकृत किये गये।
