Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विश्वकर्मा युवा शक्ति दल द्वारा कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

मुज़फ्फरनगर। कोविड-१९ कोरोना वैश्विक महामारी के चलते जनपद में कोई भी भूखा न सोये उद्देश्य से भोजन/पशुचारा व सूखे राशन की सेवा दे रहे कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र व सम्मान पुरस्कार देकर किया सम्मानित।

अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट (रजि.) परिवार द्वारा कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने हेतु जानसठ रॉड स्थित स्टेट बैंक कालोनी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता कैलाश चंद धीमान ने की व संचालन जिला सचिव प्रमोद धीमान ने किया।

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सरदार बलजीत सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी व अतिविशिष्ठ अतिथि बी.बी. चौरसिया एस पी ट्रैफिक रहे व अतिथि विनय कुमार मणि त्रिपाठी रहे।

कोविड-१९ कोरोना वैश्विक महामारी के चलते ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धीमान के निर्देशन में प्रथम लॉकडाउन से ही निरन्तर चौथे लॉकडाउन तक नोडल अधिकारी राशन व्यवस्था सूरज कुमार जी व सिविल लाइन एस आई अनित यादव के सहयोग से जनपद में कोई भूखा न रहे उद्देश्य को लेकर अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट परिवार के सभी पदाधिकारी सदस्य व अपने घरो की गृहणियों ने जब देश मे कोरोना महामारी अपने पैर पसार रही थी

और कामगार व गरीबो के प्रति अपनी जिम्मेदारी ओर देश के सच्चे नागरिक होने का फर्ज निभाते हुए ट्रस्ट परिवार अपनी जान की परवाह किये बगैर जरूरतमंदो के लिए प्रतिदिन अपनी विश्वकर्मा नारायण रसोई से निरन्तर भोजन देने व सड़को पर गलियों में घूम रहे बेसहारा पशुओ की निरन्तर पशुचारे की सेवा को कर्मयोद्धा देते रहे।

सम्मान समारोह में संदीप धीमान बैंक वाले,प्रमोद धीमान,प्रदीप धीमान फोरमेन,वीरेंद्र धीमान,श्रीमती नीलम धीमान,निशु धीमान,माला धीमान,अंजली धीमान,ऋतु धीमान,अमरेश धीमान,प्रदीप धीमान रामपुरी,राहुल धीमान सिमर्थी,आकाश धीमान,आशु धीमान, संदीप धीमान मास्टर जी,गौरव धीमान,अश्वनी धीमान,सार्थक धीमान,कृष्णा धीमान,राघव धीमान,आदि का राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धीमान व राष्ट्रीय सचिव श्रीमति मंजू धीमान एवम उपस्थित अतिथि अधिकारीगणों ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया व इस सेवा की भूरी भूरी प्रशंशा की गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 20 =