Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया

मुजफ्फरनगर। कचहरी प्रांगण स्थित डीएम कार्यालय पर आज राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा के प्रदेश महासचिव अंकित सहरावत व साथियो द्वारा एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया 

छात्र नेता ने बताया कि वर्तमान शिक्षक भर्ती में पेपर लीक होने के कारण पहले भी पेपर को निरस्त किया गया है २०१८ में उसके लिए आवेदन मांगे गए थे जिसमें २०२० तक पूरा नहीं किया गया है

अब मेरिट लिस्ट लगने के बाद यह तय हो गया है उप शिक्षक भर्ती में महा घोटाला हुआ है जिस कारण लाखों पात्र बेरोजगार युवाओं को मौका नहीं मिला है माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा भी शिक्षक भर्ती को रोका गया है

जिसको प्रदेश सरकार द्वारा डबल बेंच में चुनौती दी गई है अंकित सहरावत प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय लोक दल व राधे ठाकुर पदाधिकारी ने महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी  को दिया है

और कहां है कि लाखों छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उक्त शिक्षक भर्ती को रोका जाए और दोबारा पेपर कराकर पात्र बेरोजगार युवाओं को मौका दिया जाए

ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा के आदित्य राठी, सोनू, नसीम राना, आकाश, राधे ठाकुर, अंकित सहरावत आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 10 =