स्किल्ड व नाॅन स्किल्ड श्रमिकों की सूची बनाकर उपलब्ध कराई जायें- जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर- जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज विकास भवन सभागार में अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियांे के साथ निर्माण कार्यो के प्रारम्भ होने उसमें श्रमिकों को रोजगार देने व मनरेगा के अन्तर्गत श्रमिकों को रोजगार दिये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक बैठक की।
श्रमिकों को शत प्रतिशत रोजगार उपलब्ध कराने के सम्बंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ @DmMuzaffarnagar ने की समीक्षा बैठक. @KapilDevBjp pic.twitter.com/mgHb1ewRdT
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) June 9, 2020
जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय अधिकारी व कार्यदायी संस्थाएं कार्य प्रारम्भ कर श्रमिकों को रोजगार दिया जाना सुनिश्चत करे। उन्होने डीपीआरओ को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्य प्रारम्भ करते हुए प्रत्येक श्रमिक कोे रोजगार उपलब्ध कराया जाये।
उन्होने पीडी डीआरडीए को निर्देश दिये कि जो श्रमिक बाहर से आये है उनका जाॅब कार्ड बनाये जाये और उनका श्रम विभाग में भी पंजीकरण कराया जाना सुनिश्चत किया जाये।
उनहोने निर्देश दिये कि मनरेगा के अन्तर्गत श्रमिकों को रोजगार दिया जाये उनके जाॅब कार्ड बनाये जाये।
उन्होने सहायक श्रमायुक्त को निर्देश दिये कि श्रमिकों को श्रम विभाग में पजीकरण कराया जाये। उन्होने कहा कि श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाये।
उन्होने कहा कि जिस स्थान पर निर्माण कार्य आरम्भ किया गया है वहां पर सोशल डिस्टंसिंग, साफ सफाई स्वच्छता का पूर्ण ध्यान रखा जाये और श्रमिकों के हाथ धोने के लिए साबुन व पानी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। मास्क का प्रयोग किया जाये।
इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। उन्होने निर्देश दिये कि बाहर से आये श्रमिकों की सूची प्राप्त कर ली जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि श्रम विभाग में पंजीकृत व अन्य श्रमिकांे की एक सूची बना ली जाये। उनहोने कहा कि इस सूची में स्किल्ड व नाॅन स्किल्ड लेबर का डेटा रखा जाये और जिससे उसे उसकी उपयोगिता एवं दक्षता के आधार पर कार्य दिया जा सके। उनहोने कहा कि इसका पूर्ण डेटा तैयार कर सूची उपलब्ध कराई जाये। स कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री व मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन कराना सुनिश्चत किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि आरोग्य सेतु एप को इस्ंटाॅल किया जाये तथा औरों को भी इसके लिए प्रेरित किया जायें।
कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु शहर व गांव गांव जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। उन्होने बताया कि नुक्क्ड नाटकों, पेंटिग, बैनर, पोस्टर आदि अनेकों प्रचार प्रसार गतिविधियों के द्वारा जनमानस को और अधिक जागरूक किया जायेगा। उन्होने निर्देश दिये कि जनमानस को जागरूक करने के लिए वाॅलियन्टरर्स का भी चयन कर लिया जाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, ज्वांइट मजिस्ट्रेट अमृतपाल कौर, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार सहित विभागीय अधिकारी, ई0ओ0 सहित कार्यदायी संस्थाअेां के अधिकारी उपस्थित थे।
