Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रशासन की और से नगर के विभिन्न बाजारो को सैनीटाईज किया गया

मुजफ्फरनगर। वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रभाव को निष्फल करने के लिए जिला पुलिस प्रशासन, पालिका प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की और से नागरिको की स्वास्थ्य के दृषि्ेटगत विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।

डीएम सेल्वा कुमारी जे. तथा एसएसपी अभिषेक यादव ने नागरिको से अपील की है कि कोविड-19 के मददेनजर सभी लोग अधिक से अधिक समय अपने घर पर ही रहें।

बिना किसी जरूरी कार्य के घर से बाहर ना निकलें तथा भीड से बचें व घर से बाहर निकलते वक्त सोशल डिस्टेंसिग का विशेष ख्याल रखें तथा मास्क का प्रयोग अवश्य करें।

जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत आज प्रशासन की और से नगर के विभिन्न बाजारो को सैनीटाईज किया गया। आला अधिकारियो के निर्देश पर नगर के जिला परिषद मार्किट, झांसी रानी चौक, कोर्ट रोड आदि अनेक स्थानो पर फायर बिग्रेड कर्मियो द्वारा दुकानो/बाजारों मे सेनेटाईज किया गया।

प्रशासन द्वारा उक्त आश्य मे सभी व्यापारियो को पूर्व मे सूचित कर दिया गया था कि मंगलवार को दोपहर एक बजे तक ही बाजार खोले जाएंगे।

तत्पश्चात प्रशासन के निर्देश पर दुकानो को सेनेटाईज कराया जाएगा। ताकि प्रभावी रूप से इस महामारी की रोकथाम हो सके। इस दौरान सम्बन्धित थाना पुलिस,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा पालिका प्रशासन से जुडे अधिकारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =