Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दर्जनो कांग्रेसियों ने ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा,कहा डॉक्टरों की समस्याओं का समाधान करें

 मुख्यमंत्री के नाम ADM (F) को जिला अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी व शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते डॉक्टर अपनी जान को जोखिम में डालकर मरीज़ों का उपचार में लगे हुए हैं।

लेकिन जनपद मुज़फ़्फ़रनगर में निरंतर निजी प्रेक्टिस करने वाले सभी डाक्टरों पर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसके चलते डाक्टरों द्वारा पिछले तीन दिनो से हड़ताल पर है। जिसके कारण मुज़फ़्फ़रनगर जनपदवासियों को चिकित्सा संबंधी समस्या उत्पन्न हो गई है।

ज़िला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद के सभी निजी डॉक्टरों का उत्पीड़न किये जाने के कारण जनपद के गली मोहल्ले में जनता को चिकित्सा सुविधा संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

क्योंकि कोरोना वायरस के चलते। मरीजों को इलाज न तो सरकार दे पा रही है और न ही जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अपने निजी चिकित्सालय में कार्यरत निजी चिकित्सक ही मरीजों को चाहकर भी सुविधाजनक उपचार दे पा रहे हैं।

निजी डॉक्टरों की हड़ताल से उत्पन्न हुई विकट परिस्थितियों को देखते हुए। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी सरकार से माँग करती है। डाक्टरों के प्रतिनिधि मंडल से बात कर उनकी परेशानियों को जानकर, डाक्टरों की समस्या का समाधान कराने का कष्ट करें।

ताकि इन विकट परिस्थितियों में जनपद के सभी डॉक्टर बिना किसी प्रशासनिक भय के जनता को चिकित्सा का लाभ दे सके।

मुख्य रूप से ज्ञापन देने वालो मे जिला अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, अहसन ज़मीर, सुल्तान क़ाज़ी, धीरज महेश्वरी, सगीर मलिक, सुशील झंझोट, विनय, अनित चौधरी, दिलशाद त्यागी, विनोद चौहान, राजीव वर्मा आदी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + seventeen =