Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाजपा नेता के भाई के सुसाइड मामले में एआरटीओ के खिलाफ तहरीर

मुजफ्फरनगर। भाजपा नेता के भाई के सुसाइड के मामले में एआरटीओ पर उत्पीडन का आरोप लगाते हुए एसएसपी व थाना सिविल लाइन में तहरीर दी गयी है।

पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।मोहल्ला दक्षिणी सिविल लाइन निवासी अजय अग्रवाल ने 3 जून की रात गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पडताल की। इस संबंध में अजय अग्रवाल के भाई भाजपा नेता संजय अग्रवाल ने एसएसपी व थाना सिविल लाइन में तहरीर दी है।

उनका कहना है कि उनका भाई बसों के परिवहन का व्यवसाय करता था। कुछ बसों की फिटेनस का नवीनीकरण होना था। आरोप है कि उसने एआरटीओ राजीव बसंल से बसों की फिटनेस के संबंध में वार्ता की थी। आत्महत्या से एक दिन वह अपने साथियों के साथ एआरटीओ कार्यालय भी गया था।

आरोप है कि एआरटीओ ने उनकी बसों के फिटनेस का नवीनीकरण करने से इंकार कर दिया। उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसी कारण उसके भाई ने आत्महत्या कर ली।

इस संबंध में पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है। वहीं एआरटीओ राजीव बंसल का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत है। उनके ऑफिस में कोई वार्ता नहीं हुई थी। लॉकडाउन की वजह से जनपद के सभी वाहनों का कार्य नहीं किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =