Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

तीन महीने के बिजली बिल को माफ किए जाने की मांग

खतौली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर तीन महीने के बिजली बिल को माफ किए जाने की मांग की है।

मौलाना इमरान कासमी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम कार्यालय पहुंचा। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि कोरोना महामारी से आज पूरा देश लड़ रहा है।

सभी कारोबार बंद पड़े थे, जो अब खुले हैं वह भी सही प्रकार नहीं चल पा रहे हैं। मजदूर रोजाना मजदूरी कर अपना पेट भरता था, लेकिन आज वह भी अपने घर पर हैं

जिसकी वजह से आज उनको भूखे रहकर अपनी जिंदगी गुजारनी पड़ रही है। ऐसे में बिजली का महंगा बिल आने से गरीब की कमर टूट रही है।

उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से तीन माह के बिजली के बिल माफ किए जाने की मांग की है। मौके पर मौलाना इमरान कासमी, तस्लीम सिद्दीकी, फैसल जमीर, हाफिज मुबीन, अबुदरदा अकरम, आदिल मोहसिन, अहसान मालिक, आबिद आदि रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + six =