Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रोलिंग मिल की दीवार में नकब लगाकर नौ लाख रुपये चोरी

मुजफ्फरनगर। रोलिंग मिल की दीवार में नकब लगाकर नौ लाख रुपये चोरी जानसठ क्षेत्र के ग्राम सालारपुर में स्थित रोलिंग मिल की दीवार में नकाब लगाकर अज्ञात चोरों ने रोलिंग मिल के ऑफिस में रखी अलमारी के ताले तोड़कर ९,००८०० रुपए चोरी कर लिए।

जानसठ थाना क्षेत्र के गांव पिमोड़ा निवासी शाह नजर ने बताया कि जानसठ सालारपुर के बीच उनकी नेशनल रोलिंग मिल स्थित है। बीती रात फैक्ट्री में बने ऑफिस की अलमारी में वह कुल नौ लाख आठ सौ (९००८०० रुपए) रखकर ताला बंद कर गए थे।

गुरुवार की सुबह सवेरे जब सफाई कर्मी ऑफिस की सफाई करने आया तो अंदर से लॉक लगा हुआ था। उसने गार्ड को बुलाया गार्ड ने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है।

उसे शक हुआ उसने मालिक को सूचना दी। सूचना पर मालिक फैक्टरी पहुंचे और देखा तो पीछे खेतों की ओर से चोरों ने दीवार में नकब लगाकर अंदर प्रवेश किया।

ऑफिस में रखी अलमारी के ताले तोड़कर लॉकर में रखे ९,००,८०० रुपये चोरी कर ले गए। मालिक शाह नजर ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी हुई है।

पुलिस ने डॉग स्क्वायर टीम को भी मौके पर बुलाया और जांच कराई। बताया जाता है कि २ दिन पूर्व जानसठ क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के कर्मियों से डेढ़ लाख रुपए लूट लिए थे।

इसी डर से रोलिंग मिल मालिक रात में रुपए लेकर नहीं गए थे। पुलिस का अनुमान है इस चोरी में कोई फैक्ट्री कर्मी भी शामिल हो सकता है जिसे रुपए रखने की जानकारी हो। फिलहाल सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 17 =