Muzaffarnagar News- अ.भा.हिंदू महासभा ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अखिल भारत हिंदू महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचा जहां उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए वक्फ बोर्ड को भंग करने की मांग करते हुए एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
अखिल भारत हिंदू महासभा राष्ट्रहित में मांग करती है कि भारत सरकार संसद में बिल पास कर १९९५ एक्ट को समाप्त कर सभी धर्मों से जुड़े ट्रस्टों को समान अधिकार दे।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी, सुरेश कुमार बारी, जिला प्रभारी मनोज चौहान, जिला महासचिव बसंत कश्यप, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, गौतम कुमार, जिला सचिव कुलदीप कुमार, प्रदीप कोरी,युवा जिला अध्यक्ष आशीष शर्मा, युवा नगर उपाध्यक्ष गोपी वर्मा, सौरभ रॉय आदि मौजूद रहे।

