कोरोना वायरस के प्रभाव को निष्फल करने के लिए हर रविवार को रहेगा जनता कर्फ्यू
मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के बढते प्रभाव के मददेनजर एवं जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत अब प्रत्येक रविवार को जनपद मे पूर्ण लॉकडाउन जनता कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान सभी प्रकार के व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकाने, होटल, माल, रेस्टोरेंट इत्यादि बंद रहेंगे।
मंत्री @KapilDevBjp के पत्र पर एक्शन. रविवार को मुज़फ्फरनगर में आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सम्पूर्ण लोकडौन रहेगा।अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार की बाईट. @DmMuzaffarnagar @jselvakumari @drsanjeevbalyan pic.twitter.com/vLCbY7AfsH
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) June 13, 2020
उल्लेखनीय है कि जनपद मे पिछले कुछ दिनो मे कई कोरोना पॉजिटिव मिलने से नागरिको मे असंतोष बनाहुआ है। विदित हो कि बीते दिन 19 पॉजिटिव मिले हैं।
जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत तथा कोरोना वायरस के प्रभाव को निष्फल करने के लिए मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बीते दिन डीएम सेल्वा कुमारी जे. को पत्र लिखकर जनपद मे लगातार बढ रहे कोरोना पॉजिटिव केस पर चिंता जताई थी और कहा था कि अत्यंत चिन्ता का विषय है कि जनपद मुजफ्फरनगर मे कोरोना पॉजिटिव के केस निरंतर बढ रहे हैं। जिस कारण शहरी क्षेत्र मे भी कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढती नजर आ रही है।
जिलाधिकारी @jselvakumari द्वारा जारी आदेश अनुसार प्रत्येक रविवार को होगा पूर्णतया lockdown/कर्फ़्यू सभी प्रकार की व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकाने,होटल, मॉल, रेस्टोरेंट इत्यादि बंद रहेंगे तथा सभी प्रकार का आवागमन निषिद्ध रहेगा। @KapilDevBjp @CMOfficeUP pic.twitter.com/S2J17Fq7Ae
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) June 13, 2020
मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र मे कहा कि बाजारो मे भीड लगातार बढ रही है तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार के रात्रि 9 बजे से प्रातः 5 बजे तके के सम्पूर्ण लॉकडाउन का सख्ती से पालन नही हो रहा है।
मंत्री @KapilDevBjp के पत्र पर एक्शन.@AnmoltyagiGoUp ने @DmMuzaffarnagar द्वारा आदेश की पुष्टि की. अब हर रविवार को होगा पूर्णतया जनता कर्फ़्यू। व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकाने,होटल, मॉल, रेस्टोरेंट इत्यादि बंद रहेंगे तथा सभी प्रकार का आवागमन निषिद्ध. https://t.co/wPkY1kCVCE
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) June 13, 2020
मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने पत्र मे बताया कि इस सम्बंध मे व्यापारी संगठनो, समाजसेवी बंधुओ से हुई वार्ता व सुझाव के क्रम आग्रह किया गया है कि जनहित मे कोरोना पर नियंत्रण हेतु बेहद आवश्यक चीजों दूध, रिटेल दवाईयां, समाचार पत्र वितरण, फल-सब्जी आदि को छोडकर सप्ताह मे सम्पूर्ण दिन यानि 24 घंटे का जनता कर्फ्यू लगाकर उसका सख्ती से पालन कराने का पत्र लिखा था।
मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने इस सम्बन्ध मे जिलाधिकारी के अलावा प्रमुख सचिव गृह उत्तर प्रदेश व एसएसपी मुजफ्फरनगर को भी पत्र भेज कर सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने के कहा था। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत प्रत्येक रविवार को पूर्णतया लॉकडाउन कर्फ्यू के आदेश जारी किए।
