Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर: तीन पाजिटीव केस मिले, 5 कोरोना संक्रमित लोग स्वस्थ होकर घर लौटे

जहाँ आज ज़िले में 3 नए कोरोना मरीज़ मिलने से चिंताजनक माहौल बन गया है वहीं मुज़फ्फरनगर के लिए एक राहत की खबर भी आयी है। एडीएम आलोक कुमार ने जानकारी दी कि खालापार से मिले 5 कोरोना मरीज़ आज पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ जनपद में एक्टिव केसेस की संख्या अब 83 होगयी है।

मुजफ्फरनगर में तीन पाजिटीव केस मिले, बाजारों में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेन्सिग पालन
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है सोशल डिस्टेन्सिग की धज्जियां उडाना ही इस वायरस को आमंत्रित कर रहा था। शुक्रवार को जहा ंएक साथ 19 केस मिलने से प्रशासन में खलबली मच गयी थी।

शनिवार को फिर तीन पाजिटीव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरे बढने लगी है वहीं पांच कोरोना मरीज ठीक होने पर प्रशासन ने कुछ भी महसूस की।

आज जो मामले मिले उनमें एक आर्यपुरी, एक कुदंनपुरा तथा एक अग्रसेन विहार का निवासी है। जिला सूचना अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह तीनों किसी पुराने केस से संबद्ध नहीं हैं और वे कहां से कारोना ग्रस्त हुए इसे लेकर पूछताछ के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। आज पॉजिटिव मिले तीनों लोगों के टै्रवल हिस्ट्री तलाश की जा रही है।

जिले में अब कुल 83 कोरोना के एक्टिव मामले हो गए हैं।आज नगर में फिर तीन नए पाजिटीव मामले मिले हैं तथा पांच ठीक भी हुए है। आज मिले तीनों मामले शहर से जुडे होने के कारण हडकंप की स्थिति रही। शहर में यह मामले आर्यपुरी, एक कुदंनपुरा तथा एक अग्रसेन विहार के घनी आबादी वाले इलाके के हैं। इससे चिंता बढनी स्वाभाविक है।

बताया गया है कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इन तीनों को कहां से यह संक्रमण मिला। हालांकि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इन तीनों संक्रमितों का अभी तक शहर में मिले कोरोना पॉजिटिव से कोई संबंध नहीं है। यानि ये किसी पॉजिटिव की चेन में शामिल नहीं बताए गए हैं। ऐसे में उन्हें कोविड एलवन अस्पताल भेजने के साथ उनकी टै्रवल हिस्ट्री का पता लगाने और उनके परिवारां को क्वारंटाइन करने के साथ वहां हॉट स्पॉट बनाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

इस बीच आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भोपा रोड पर एसडी कॉलेज के बाहर रह रहे गाडिया लुहारां के परिजनों के सैंपिल लेने का अभियान चलाया गया। वहां चिकित्सा विभाग की टीम ने इनकी जांच के लिए अभियान चलाते हुए उनके सैंपिल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
दूसरी ओर कस्बा भोकरहेडी में क्वारन्टीन किये गए सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

ग्राम शुक्रतारी में लिए गए सभी सैंपल की जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव मिली है। मोरना प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अर्जुन सिंह ने बताया कि ग्राम रथेड़ी में 24 वर्षीय विवाहिता की कोरोना से मौत हो जाने के बाद उसके परिजनों को कस्बा भोकरहेड़ी में होम क्वारन्टीन किया गया था तथा उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।

उन सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। साथ ही ग्राम शुक्रतारी से लिये गए सभी सैंपल की जांच भी नेगेटिव आयी है। कुल मिलाकर अब तक 83 एक्टिव केस जनपद में हो गये है वहीं अब तक कुल उपचार के बाद 73 कोरोना संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज किये जा चुके है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 13 =