Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जान से मारने की धमकी दी-PRV टीम ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद के सिविल लाइन क्षेत्र के बिजली घर रुड़की रोड से डायल ११२ पर मौ० अकरम ने सूचना दी की उसका बेटा उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।

जिस पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए कच्ची सड़क चौकी पर तैनात पीआरवी कमाण्डर मनोज कुमार संग पायलेट विपुल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित व्यक्ति से मिले पीड़ित ने बताया कि उसका बेटा इन्तजार उसे कट्टा दिखाकर भयभीत करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है।

पीआरवी मनोज कुमार द्वारा घटना की सारी जानकारी साकेत चौकी प्रभारी सुनील नागर को दी सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी भी तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचे

तब तक घर की घेराबंदी कर इन्तजार को मय १२ बोर देशी कट्टा एक जिंदा कारतूस गिरफ्तार कर मौके पर पहुंचे सुनील नागर को सुपुर्द कर दिया।

चौकी प्रभारी द्वारा अपराध संख्या ब्छ.195/20 धारा न्ै.3/25 में इन्तजार पुत्र अकरम पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21672 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 9 =