Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एसएसपी ने सेना भर्ती रैली को लेकर किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अग्निवीर सेना भर्ती रैली को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा देर रात्रि पुलिस एवं सेना के अधिकारियों के साथ स्टेडियम तथा नुमाईश ग्राउण्ड का किया निरीक्षण।

सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। जनपद में चल रही अग्निवीर सेना भर्ती रैली को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने के लिए देर रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर विनीत जायसवाल महोदय द्वारा पुलिस एवं सेना के अधिकारीयों के साथ स्टेडियम तथा नुमाईश ग्राउण्ड का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी प्वाइंट्स, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, जलपान एवं चिकित्सा व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा ड्यूटी प्वाइंटस पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्क ड्यूटी करने, शालीतनापूर्ण व्यवहार करने, अभ्यर्थियों की हर सम्भव सहायता करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

साथ ही सेना भर्ती हेतु आए अभ्यर्थीयों से भर्ती प्रक्रिया के दौरान संयम रखने, किसी प्रकार की अफवाह पर विश्वास ना करने तथा सेना भर्ती को सकुशल सम्पन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री अर्पित विजयवर्गीय, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद सहित पुलिस एंव सेना के अन्य अधिकारीध्कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + ten =