Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शासन से पेंशनर्स की समस्याओं का तत्काल निदान करने की मांग

मुजफ्फरनगर। संयुक्त पेंशनर्स परिषद जनपद शाखा मुजफ्फरनगर की एक सभा सोशल मीडिया के ऐप के माध्यम से वेद प्रकाश सिंघल जनपद अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई जिस का संचालन महामंत्री हुकम चंद शर्मा द्वारा किया गया। सभा में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया तथा सभी को चेहरे पर मास्क लगाने हेतु निर्देशित किया गया

सभा में पेंशनर्स की मांगों पर विचार किया गया कोरोना महामारी के संकट काल में पेंशनर्स की आयु एवं स्वास्थ्य संबंधी स्थिति को ध्यान रखते हुए शासन से पेंशनर्स की समस्याओं का तत्काल निदान करने की मांग की गई।

सभा में निम्न प्रस्ताव पारित किए गए-

१.पेंशनर्स एवं अन्य कर्मचारियों के वेतन से डी ए एवं अन्य भक्तों की कटौती की तत्काल बहाली की पुरजोर मांग की गई।

२. चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन पूर्व की भांति कार्यालय अध्यक्ष द्वारा ही स्वीकृत कराई जाए जिससे समय एवं संसाधनों की बचत हो।

३.वर्ष २००१ में पेंशन वितरण में बैंकों की विफलता एवं घोटालों के फल स्वरुप पेंशन वितरण का कार्य सरकारी कोषागारो को दे दिया गया था

फिर से यह कार्य बैंकों को दिए जाना प्रस्तावित है। सरकार की इस कार्यवाही का विरोध किया गया एवं इस विफल प्रयोग को ना दोहराने की मांग की गयी।

४.पेंशन सलाहकार समिति की मांगों के अनुरूप मुख्य सचिव स्तर पर वार्ता करके समस्याओं का निस्तारण किए जाने की मांग की गई। ५. करोना महामारी से बचाव हेतु दानदाता पेंशनर्स का आभार व्यक्त किया गया।

अंत में डीपी जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया कारोना एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने ,घरों से न निकलने, चेहरे पर मास्क लगाने तथा पूरा बचाव रखने हेतु निर्देशित किया गया।

रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स कल्याण संघ के जनपद अध्यक्ष इंजीनियर के०के०शर्मा सचिव इंजीनियर पी०के० गुप्ता जी ने भी अपने विचार रखे रखते हुए सभी को करोना महामारी के प्रति जागरूक किया।

विद्युत पेंशनर्स एसोसिएशन एवं सेवानिवृत्त शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने भी सभा में सहभागिता की तथा उपरोक्त विचारों से सहमति व्यक्त की। सभा में बी०आर० शर्मा ,यू० सी० वर्मा ,एस के गुप्ता ,सी डी शर्मा, आदि सभी साथी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 6 =