Muzaffarnagar News- मीरापुर क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में बारिश में गिरी छत, जान बची
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गत ३ दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश के मद्देनजर भोपा में एक गरीब किसान का आशियाना ढह गया। मकान की छत गिरने से घर का सामान उसमें दब गया। सौभाग्य से किसान के परिवार की जान बच गई।
एक दिन पहले भी मीरापुर क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में एक किसान के घर की छत गिर गई थी। रविवार रात से जनपद में २६ एमए बारिश दर्ज की गई है।अक्टूबर माह की शुरुआत से ही मौसम में परिवर्तन नजर आना शुरू हो गया था। गत ३ दिनों से जिले में रुक रुककर बारिश हो रही है। अक्टूबर माह की बात करें तो कई बार मूसलाधार बारिश हो चुकी है। इस माह जनपद में आज तक ६४एमएम बारिश दर्ज की गई है। रविवार रात से सोमवार सुबह तक भी जिले में २६ मिमि. बारिश हो चुकी है।
बारिश के चलते खेल खलिहानों में पानी भरा है। अधिक बारिश फसलों के लिए नुकसानदेय बताई जा रही है। जिले में बारिश से गांवों में कई मकान ढहे-बारिश के चलते कई बड़े हादसे होते होते टले। मीरापुर क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में रविवार को ऋषिपाल के मकान की छत भरभराकर गिर गई।
सौभाग्य रहा कि उस समय उक्त कमरे में परिवार का कोई सदस्य नहीं था। छत गिरने से मलबे के नीचे घर का काफी कीमती सामान दब गया। सोमवार सुबह भोपा गांव में धर्मसिंह सैनी का घर भरभराकर गिर गया। सौभाग्य से धर्म सिंह सैनी और उसका परिवार हादसे की चपेट में नहीं आया। जब यह हादसा हुआ धर्म सिंह दूसरे कमरे में था। धर्मसिंह घर में अकेला रहता था, जबकि बेटा और उसका परिवार दूसरे घर में रह रहा था। छत के मलबे के नीचे धर्मसिंह का काफी कीमती सामान दब गया। पड़ौसियों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।

