Muzaffarnagar News: कंपोजिट विद्यालय का खंड शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खंड शिक्षा अधिकारी बघरा के द्वारा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय धोलरा, जसोइ नंबर १,२, नगला पिथोरा नंबर २, उच्च प्राथमिक विद्यालय जसोई, कंपोजिट विद्यालय गुजुरहेडी का निरीक्षण किया गया।
सुनील कुमार डबराल, खंड शिक्षा अधिकारी बघरा के द्वारा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय धोलरा, जसोइ नंबर १,२, नगला पिथोरा नंबर २, उच्च प्राथमिक विद्यालय जसोई , कंपोजिट विद्यालय गुजुरहेडी का निरीक्षण किया गया। सभी विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
सभी विद्यालयों में मिड डे मील का संचालन पाया गया। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण लक्ष्य संप्राप्ति हेतु भी कक्षा में आकलन किया गया तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
सभी प्रधानाध्यापकों को कक्षा १से ३ के छात्रों को निपुण लक्ष्य प्राप्ति हेतु विभागीय निर्देशानुसार एवम आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका,कार्य पुस्तिका का प्रयोग हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही मौसम को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय, किचन,परिसर, शोचलयों की साफ सफाई पर भी ध्यान दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

