Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पुलिस मुठभेड में शकील उर्फ घोडा किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना सिविल लाईन पुलिस के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में ०१ शातिर चोर/लुटेरा अभियुक्त घायल/गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से ०१ मोटरसाईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किया। जनपद में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत तथा पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर व थाना प्रभारी श्री सन्तोष कुमार त्यागी थाना सिविल लाईन के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में ०१ शातिर बदमाश शकील उर्फ घोडा पुत्र रशीद निवासी मिमलाना रोड थाना को०नगर को सिन्धावली अन्डरपास के पास औघोगिक क्षेत्र से घायल/गिरफ्तार किया गया।

जिसका ०१ अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के कब्जे से ०१ मोटरसाईकिल स्पलैण्डर प्लस बिना नम्बर, ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस .३१५ बोर व ०१ पेन्डेन्ट(लोकेट) बरामद किया। अभियुक्त शकील उर्फ घोडा उपरोक्त थाना सिविल लाईन पर पंजीकृत मु०अ०सं० ३७९/२२ धारा ३९२ भादवि में प्रकाश में आया था।

जिसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का चोर/लुटेरा प्रवृत्ति का अपराधी है। फरार अभियुक्त की तलाश हेतु कांम्बिग की जा रही है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पर आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी में उ०नि० योगेश शर्मा, उ०नि० विनोद अत्री, का० विमल, का० धर्मेन्द्र थाना सिविल लाईन शामिल रहे।

 

 

5 वारंटी को अलग अलग स्थानों से दबोचाMuzaffarnagar News
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० गणो द्वारा ०५ वारण्टीओ को गिरफ्तार किया गया ।

जिनका विवरण निम्नवत है। उ०नि० मुनीश कुमार द्वारा अभि० नरेश पुत्र जयपाल नि० ग्राम नंगली महासिंह थाना खतौली को गिरफ्तार किया। वहीं उ०नि० गजेन्द्र सिंह द्वारा अभि० नदीम पुत्र हनीफ निवासी जैन नगर थाना खतौली व उ०नि० श्री गजेन्द्र सिंह द्वारा अभि० राजकुमार उर्फ बब्लू पुत्र किरणपाल निवासी मौ० होली चौक थाना खतौली तथा उ०नि० गजेन्द्र सिंह द्वारा अभि० नसीम पुत्र वकील निवासी जैन नगर थाना खतौली तथा उ०नि० धर्मेन्द्र श्योराण द्वारा अभि० विनोद पुत्र फूल सिंह निवासी दयालपुरम थाना खतौली को गिरफ्तार किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − 7 =