Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गांव तावली में देर रात धारदार हथियार से पत्नी की हत्या

शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर के गांव तावली में देर रात विवाद के बाद धारदार हथियार से काटकर ४५ वर्षीय महिला अंजुम की हत्या कर दी गई। हत्या की घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति असगर अली के विरुद्ध हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव तावली निवासी असगर अली पुत्र रकमु ने सादपुर रुहाना निवासी महिला अंजुम से कुछ वर्ष पूर्व निकाह किया था। अंजुम की यह दूसरी शादी थी जबकि असगर अली की तीसरी। असगर के पूर्व पत्नियों से पहले से ही पांच बच्चे थे, जबकि अंजुम से उसे २ संतान पैदा हुई। जबकि अंजुम के ३ बच्चे उसके पहले पति से भी थे। इस तरह सभी बच्चे असगर अली के घर तावली में ही रह रहे थे। सूत्रो की माने तो अधिक संतान होने के कारण परिवार का खर्च चलाने को लेकर दोनों में विवाद रहता था।

असगर अली मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले भी उसका विवाद पत्नी अंजुम से हो गया था। जिसके चलते वह अपने मायके चली गई थी और ३ दिन पहले ही लौटकर आई थी। सोमवार देर रात अंजुम और असगर अली के बीच फिर से विवाद हो गया। आरोप है कि उसके बाद आक्रोशित असगर ने घर में रखा दांव अंजुम की गर्दन पर मारकर उसकी हत्या कर दी। अंजुम की हत्या कर असगर घर से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार मृतका के भतीजे नावेद पुत्र तनवीर निवासी सादपुर रोहाना ने अंजुम की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में असगर अली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =