Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कार्यशाला का हुआ अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर मे जन जागरुकता कार्यक्रम/कार्यशाला का आयोजन किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर मे जन जागरुकता कार्यक्रम/कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर, श्रीमती सलोनी रस्तोगी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द गौतम, विशिष्ट अतिथि नोडल अधिकारी, पी.सी.पी.एन.डी.टी. जिला सलाहाकार समिति डॉ प्रशांत कुमार एवं जिला समन्वयक कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय श्री सुशील कुमार द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम मे छात्राओं द्वारा बालक-बालिका मे भेदभाव मिटाने हेतु एक प्ले प्रस्तुत किया गया। इन छात्राओं (मानसी, मधु, वंशिका, ईशान्वी, खुशी व महिमा, साक्षी व एना) को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्र भूषण सिंह के निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन डॉ राजीव कुमार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति एवं शिवांगी बालियान महिला कल्याण अधिकारी द्वारा किया गया। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस-२०२२ की थीम ज्अब हमारा समय है-हमारे अधिकार, हमारा भविष्य है। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत ११ अक्टूबर २०१२ को हुई थी जिसका उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, पोषण, कानूनी अधिकार, स्वास्थ्य देखभाल, भेदभाव व हिंसा से सुरक्षा व बाल विवाह जैसे महत्वपूर्ण व संवेदनशील मुद्दों की ओर ध्यान दिलाना है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 17 =