Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल नेकरवा चौथ मेहंदी कैंप लगवाया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने करवा चौथ मेहंदी कैंप लगाकर स्लोगन दिया अपना त्योहार अपनों को रोजगार जिहाद पर प्रहार।जनपद मुजफ्फरनगर के हदयस्थली शिव चौक पर आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा करवा चौथ के पवित्र त्योहार पर एक मेहंदी कैंप का उद्घाटन किया गया

जिसमें करीब १०० महिलाओं ने अभी तक मेहंदी लगवाई विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के इस कैंप में आगामी करवा चौथ के त्यौहार को लेकर युवतियों द्वारा न्यूनतम दरों पर करवा चौथ का व्रत रखने वाली युवतियों को मेहंदी लगाई जा रही है विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों कहना है कि अपनी हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हिंदू युवतियों द्वारा यह मेहंदी करवाचौथ का वृत रखने वाली महिलाओं और नव विवाहित युवतियों को लगाई जा रही है यहां युवकों का प्रवेश वर्जित है

चाहे वह कोई भी हो वही मेहंदी लगवा रही नवविवाहित युवती ने बताया कि आज इस कैंप में मेहंदी लगाते हुए बड़ा कंफर्ट फील कर रही हूं युवकों द्वारा मेहंदी लगवाने से अनकंफर्ट फील किया जाता है हम लोग युवतियों से मेहंदी लगाकर अच्छा महसूस कर रहे हैं और आगे भी इसी तरह के कैंप में मेहंदी लगवाया करेंगे

वहीं मेहंदी कैंप में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के महिला पदाधिकारी अपनी टीम के साथ मेहंदी कैंप की व्यवस्था देख रहे हैं वहीं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा नगर के कई जगह इस तरह के मेहंदी कैंप लगवाए गए हैं और युवतियों में इन मेहंदी कैंप में मेहंदी लगवाते हुए बड़ी खुशी हो रही है।

 

प्रतियोगिता का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)एस0डी0कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में ’’आन्तरिक गुणवत्ता एवं सुनश्चयन प्रकोष्ठ’’के तत्वाधान में गृहविज्ञान संकाय द्वारा ’’मेंहदी प्रतियोगिता’’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ डा0 सचिन गोयल (प्राचार्य), श्रीमति नीतु गुप्ता विभागाध्यक्षा (गृहविज्ञान संकाय), डा0 सौरभ जैन (आईक्यूएसी समन्वयक), डा0 रवि अग्रवाल, श्रीमति एकता मित्तल द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

प्रतियोगिता में वाणिज्य संकाय, मानविकी संकाय, विज्ञान संकाय व गृहविज्ञान संकाय की छात्राओं ने बढचढकर हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में अनविका, शाजिया रहबर, शालू, प्रगति बालियान, कशक, तनुश्री, नीशा, खुशी, रश्मि, काजल, सलोनी, सुमायला, अलिशा, हिना, सना, तनिशा, मुस्कान, वर्षा, अनम, इलमा, इनम्मा, तानिया राठी, ईशा, आंचल, आयुशी, अंजली, निहारिका, अनम, तनु, याशिका, जिया, स्वाति व आरती आदि ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में श्रीमती एकता मित्तल, श्रीमती मानसी अरोरा, अमित कुमार रहे। प्रतियोगिता का संचालन श्रीमती नीतु गुप्ता ने किया।

मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी0एस0सी0(विज्ञान) पाठ्यक्रम की तनुश्री, द्वितीय स्थान भी बी0एस0सी0(विज्ञान) की कसक व तृतीय स्थान (बी0एफ0ए0) की इनम्मा ने तथा सांवत्ना पुरूस्कार ईलमा बी0ए0, सना (बी0एफ0ए0) ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के समापन पर प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने सभी प्रतिभागियों तथा शिक्षकों का आभार व्यक्त किया तथा सभी छात्राओं को दीपावली व आने वाले अन्य पर्वो की अग्रिम शुभकामनाएं दी।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में डा0 अनामिका पंवार, अंजू कुमारी, नीतु शर्मा, निशा शर्मा, पिंकी, कायनात रिजवी, पूजा आदि आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =