Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खतौली। मुजफ्फरनगर। (Khatauli News)क्षेत्र निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं विवाहिता के मायके वालों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।

खतौली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीक नगर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं विवाहिता की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार खतौली के मोहल्ला बकरियान निवासी सूबेदार ने अपनी पुत्री तमन्ना का विवाह सात वर्ष पूर्व मोहल्ला सदीक नगर निवासी शौकीन के साथ किया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग तभी से उनकी बेटी से दहेज की मांग कर रहे थे। मृतका के तीन बेटे और एक बेटी है।

बताया कि परिजनों को सुबह सूचना मिली कि तमन्ना का इंतकाल हो गया है, जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे। आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।उधर, शौकीन ने बताया कि उसकी पत्नी तमन्ना को दो दिन पहले बुखार आया था, अचानक बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =