Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू से ही संदेह के घेरे में,लाखों परीक्षार्थियों के साथ अन्याय- हरेन्द्र त्यागी

कॉंग्रेस के जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रयागराज के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का तबादला किया जाना यह दर्शाता है कि प्रदेश सरकार प्राथमिक विद्यालयों में 69000 शिक्षकों की भर्ती घोटाले में अपने पदाधिकारियो को बचाने का काम कर रही हैं।

राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए पूरे भर्ती घोटाले की जांच सी बी आई या हाई कोर्ट के न्यायाधीश की देख रेख में कराने की मांग की है ।आज जारी ब्यान में ने कहा कि शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू से ही संदेह के घेरें में रही है , 2019में शिक्षक भर्ती का पेपर आउट हुआ था जिसमें लखनऊ से प्रयागराज तक कई लोग गिरफ्तार किए गए थे

इसके बावजूद राज्य सरकार ने पूरे मामले को दबाये रखा अब रिजल्ट निकल जाने के बाद प्रयागराज पुलिस द्वारा जब इस परीक्षा के टॉपर छात्रों को गिरफ्तार किया गया तो वह छात्र परीक्षा से संबंधित सामान्य जानकारी भी नहीं दे पाए ,उन्होंने पुलिस को पूँछ तांछ में बताया कि वह लाखों देकर भर्ती हुए है इस संबंध में पुलिस ने पूरे गैंग को गिरफ्तार किया है ।

कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला कॉंग्रेस कमेटी मांग करती है कि इस भर्ती में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है और यह सरकार के संरक्षण के बग़ैर सम्भव नहीं था अब जब भर्ती में भ्रष्टाचार की परतें खुल रहीं हैं तो सरकार ने पूरे मामले पर लीपापोती के लिए S T F द्वारा जांच कराने की घोषणा की है

ऐसे समय में एसएसपी का तबादला करना राज्य सरकार की नियत में बदनीयती को दर्शाता हैं।राज्य सरकार पूरे मामले को ड़ेढ़ साल से दबाये बैठी थी इसे साबित होता है कि पूरा बेसिक शिक्षा विभाग इस मामले में संलिप्त है और जिस घोटाले में पूरी सरकार संलिप्त हो उसका खुलासा सरकार के अधीन एजेंसी से संभव नही है ।

उन्होंने कहा कि इस भर्ती में लाखों परीक्षार्थियों के साथ अन्याय हुआ है और इस मामले की तह तक जाने के लिए सरकार मामले की जांच सी बी आई या हाई कोर्ट के न्यायाधीश की देख रेख में कराने की घोषणा करे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 15 =