वैश्विक

एयर एशिया के खिलाफ DGCA ने शुरू की जांच

भारतीय विमानन नियामक (DGCA) एयर एशिया इंडिया की जांच कर रहा है, जिसके एक पायलट ने कथित तौर पर कम कीमत वाले विमान के जरिए सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। एयर एशिया का यह पायलट एक मशहूर यूट्यूब चैनल चलाता है।

इस संदर्भ में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी। गौरव तनेजा ने रविवार को ट्वीट किया था कि, ‘एयर एशिया ने उसे एक विमान और इसके यात्रियों के सुरक्षित संचालन के पक्ष में खड़े रहने के कारण निलंबित कर दिया है।’ 

सोमवार को उन्होंने एक विस्तृत वीडियो ‘पायलट की नौकरी से मेरे निलंबित होने के पीछे के कारण’ शीर्षक से यूट्यूब पर एक पोस्ट डाला। हालांकि इस संदर्भ में एयर एशिया इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि, ‘एअर एशिया इंडिया पूरी मजबूती से सुरक्षा प्रथम के अपने सिद्धांतों पर कायम है। हमारे हर संचालन में अतिथि की सुरक्षा सर्वोपरि है। हम इस मामले में डीजीसीए के साथ सहयोग कर रहे हैं।’

डीजीसीए ने मामले का संज्ञान लेते हुए पायलट के आरोपों की जांच शुरू दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 6 =