Muzaffarnagar News: क्षत्रिय महासभा का मधुर मिलन समारोह का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर कलाल क्षत्रिय महासभा (रजि०) जनपद-मुजफ्फरनगर (कर्णवाल, अहलूवालिया, जायसवाल एवं अन्य संवर्ग) कलाल समाज का मधुर मिलन समारोह पंजाबी बारात घर, भोपा रोड़ पर आयोजित किया गया।
महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानन्द देव जी, संजीव वालिया मेयर सहारनपुर, रामकुमार वालिया उत्तराखण्ड के दर्जा प्राप्त मंत्री द्वारा इस मौके पर दीप प्रजवल्लित कर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव जी एवं सरदार जस्सा सिंह अहलूवालिया जी को माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुखचेन वालिया,प्रणपाल वालिया, संजय कर्णवाल, अशोक वालिया, अनिल कर्णवाल, राम अवतार कर्णवाल रिटा डीएसपी व श्रीमती दीपा शिवहरे आदि अतिथियों ने समाज में एकजुटता के साथ कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया।
आयोजन में कलाल क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष प्रमोद कर्णवाल की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। समाज के सभी बुर्जुगों को इस संगठन के मार्गदर्शक मण्डल में शामिल किया गया। सभी वक्ताओं ने कहा कि कलाल समाज के प्रवर्तक सहस्त्रबाहु अर्जुन देव जी यदुवंशी समाज के महान प्रतीक रहे हैं।
बाबा सरदार जस्सा सिंह अहलूवालिया जी का देश को विदेशी आक्रांताओं से मुक्त कराने तथा अमृतसर में हर मंदिर साहब के पुनरोद्धार में बड़ा योगदान रहा। समाज की अनेक हस्तियों ने देश में बड़े पदों पर रहते हुए अपना योगदान दिया। भारत की प्रथम स्वास्थ्य मंत्री राजकुमाअमृत कौर अहलूवालिया जी की देन दिल्ली का एम्स जैसा प्रतिष्ठित संस्थान है। दिल्ली फतह का इतिहास भी कलाल समाज से जुड़ा है। आज हमानयी पीढ़ी हमारे स्वर्णिम अतीत से अनभिज्ञ है।
इस संस्था का उद्देश्य हमानई पीढ़ी को अपने स्वर्णिम अतीत से जोड़ना तथा समाज में बेहतर योगदान के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम संयोजक मंडल उपाध्यक्ष विजय र्कणवाल ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किये जाते रहेंगे। ताकि समाज में एकजुटता और नयी प्राणवायु का संचार होता रहे।
उन्होने भी भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देवी जी व सरदार जस्सा सिंह अहलूवालिया जी पर प्रकाश डाला तथा समाज को संगठित करने पर जोर दिया। कार्यकारिणी को मंडल अध्यक्ष सुखचौन वालिया और मंडल उपाध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी संस्थापक विजय कर्णवाल ने शपथ दिलाई।
नयी कार्यकारिणी में अध्यक्ष प्रमोद कुमार कर्णवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विरेन्द्र वीर सिंह, उपाध्यक्ष नानक चन्द वालिया, रोहताश कर्णवाल, डा० प्रवेश कर्णवाल, राजीव कर्णवाल, संजय कर्णवाल, विकास कर्णवाल, महामन्त्री ऋषिराज वालिया, मन्त्री शैलेन्द्र कुमार कर्णवाल, ऋषिराज वालिया (भोपा), प्रदीप वालिया, मीडिया प्रभाकेतन कर्णवाल, ऑडिटर अवनीश कर्णवाल, कोषाध्यक्ष राजेश कर्णवाल व रविन्द्र कर्णवाल (सोनू), संगठन मंत्री नीरज कर्णवाल (टीटू), योगेश कर्णवाल, सन्नी वालिया, मनीष वालिया, सुरेश कर्णवाल, सचिन कर्णवाल, राजकुमार वालिया, सुनील कर्णवाल (पप्पन), आशु कर्णवाल, व्यवस्था मंत्री नीरज कर्णवाल, मुकेश कर्णवाल, मनोज कर्णवाल, रमन कपिल, कर्ण कर्णवाल व विशु कर्णवाल, सूचना मंत्री शिव कुमार कर्णवाल (डोली), पंकज वालिया शामली, पंकज कर्णवाल, संजीव कर्णवाल व ब्रजेश कर्णवाल तथा कानूनी सलाहकार अनिल कुमार एडवोकेट, संदीप वालिया एडवोकेट व प्रदीप वालिया एडवोकेट तथा कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। महिला प्रकोष्ठ की सदस्य भी इस मौके पर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में रिक्कू वालिया सुनील कर्णवाल,सन्नी कर्णवाल,राहुल कर्णवाल,नेम चन्द कर्णवाल,सुक्खन लाल कर्णवाल , बृज कर्णवाल संजय कर्णवाल,निर्मल करनवाल, राजीव कर्णवाल,योगेश कर्णवाल आदि उपस्थित रहे।

