उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: मूल रूप से जानसठ की रहने वाली पूजा ने यूपीपीएससी परीक्षा में पूरा यूपी किया टॉप

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बुड़ीना कलां की पूजा ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। कामयाबी से परिवार गदगद है।

राजकीय महाविद्यालयों में वाणिज्य विषय के 21 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। घर पर रहकर तैयारी करने वाली पूजा ने कड़ी मेहनत से परचम लहरा दिया। प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने के बाद बुड़ीना कलां स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। पूजा मूल रूप से जानसठ की रहने वाली है। चयनित अभ्यर्थी के पति रजत लाटियान पंजाब नेशनल बैंक शाहपुर में कार्यरत है।

रजत लाटियान ने बताया कि पूजा ने घर पर रहकर ही तैयारी की। कड़ी मेहनत से कामयाबी हासिल की। ऑनलाइन क्लास से तैयारी में आसानी हुई। पूजा ने बताया कि लगातार पढ़ाई और प्रैक्टिस से उसे कामयाबी मिली है। लाटियान के घर पर पहुंचकर गांव के लोगों ने खुशी जताई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21770 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + nineteen =