उत्तर प्रदेश

Noida News: गार्ड्स द्वारा लोगों को जबरदस्ती हटाने की कोशिश में बिगड़ा मामला,जमकर हुई मारपीट

Noida News:  78 हाइड पार्क सोसाइटी के चुनाव  को लेकर गार्ड्स और रहवासियों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में कई महिलाएं भी घायल हुई हैं। घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें महिला रहवासियों और महिला गार्ड्स को आपस में भिड़ते हुए देखा जा रहा है। मामला सेक्टर 78 हाइड पार्क सोसायटी  का है। यहां अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के चुनाव को लेकर काफी बवाल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हाइड पार्क सोसायटी में कई दिनों से अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) को लेकर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि बिना चुनाव के पुरानी एओए की टीम ने खुद को निर्विरोध दोबारा चुन लिया। सोसाइटी के रहवासियों ने इसका बहिष्कार करते हुए दोबारा चुनाव करवाए। चुनाव में एओए की एक नई टीम जीतकर आई।

गुरूवार को नई टीम की जनरल बॉडी की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें अचानक सोसायटी के महिला एवं पुरूष गार्ड्स पहुंच गए। उनके पहुंचते ही वहां बवाल खड़ा हो गया। सोसायटी के लोगों का कहना है कि बैठक के दौरान वहां पहुंचे गार्ड्स मारपीट करने लगे और वहां से जबरदस्ती हटाने की कोशिश की।

सोसायटी के लोगों ने इस घटना के लिए एओए की पुरानी टीम को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि एओए की पुरानी टीम द्वारा गार्ड्स के जरिए सोसायटी के लोगों पर हमला करवाया जा रहा है। मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 14 =