उत्तर प्रदेश

Agra News: थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के शंभू नगर नरायच से अपहृत 4 साल के मासूम की निर्मम हत्या

Agra News:  शंभू नगर नरायच से अपहृत 4 साल के मासूम की निर्मम हत्या कर दी गई। परिजनों ने बताया कि शाम करीब 7:00 बजे 4 साल का गोल्डी घर के बाहर खेल रहा था। काफी देर तक जब वह घर के अंदर नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरू की गई।

परिजनों ने पहले आस-पड़ोस में उसके बारे में जानकारी ली काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिला तो परिजन थाना एत्माद्दौला पुलिस को सूचित करने पहुंचे। बच्चे को तलाश करने में गोल्डी के पिता बबलू के साथ पड़ोसियों ने भी तलाश शुरू की।

इसी दौरान बबलू का दोस्त बंटी भी उनके साथ तलाश में जुट गया। करीब 4 घंटे तक खोजबीन करने के दौरान बंटी ने परिजनों से कहा कि उसे किसी भगत या तांत्रिक ने बच्चे का कालिंदी विहार क्षेत्र के पेठा नगरी इलाके में होना बताया है। बच्चे की तलाश में बदहवास घूम रहे परिजन उसकी बात पर विश्वास करते हुए पेठा नगरी कालिंद्री बिहार इलाके में पहुंचे। जहां बंटी के बताए स्थान के आसपास तलाश शुरू की गई। तलाशी के दौरान एक बंद पड़े मार्केट के बाहर बनी तीन हौद में से एक में मासूम गोल्डी का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था।

अपहरण के बाद हत्या का शिकार हुए गोल्डी के पिता ने मौके पर ही पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सब को कस्टडी में लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी का नाम बंटी बताया गया है जो नगला रामबल का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी के साथ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है पूछताछ जारी है। घटना की पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मृतक के पिता ने बताया कि आरोपी पिछले करीब चार-पांच साल से उसके संपर्क में आया और उसकी दोस्ती हो गई। आरोपी बंटी का उसके घर आना-जाना था। बेटे की हत्या के बाद बबलू का रो रो कर बुरा हाल है। रोते-रोते कई बार कहता है कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है फिर क्यों उसके साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया।

शनिवार शाम 7:00 बजे मासूम के अपहरण की खबर लगभग पूरे यमुनापार इलाके को थी। परिजनों ने अपने बच्चे की तलाश में माइक के जरिए गली-गली अनाउंसमेंट किया था और उसके फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों से मदद की गुहार लगाई गई थी।

आरोपी भी स्वयं माइक पर बच्चे की तलाश करने का ढोंग करते हुए आवाज लगाकर घूम रहा था। उस पर किसी को तनिक भी शक नहीं हुआ। आधी रात करीब 12:00 बजे जब बच्चे का शव बरामद किया गया घटना की सूचना पूरे इलाके में आपकी तरह फैल गई। घर के बाहर खेलते समय मासूम का अपहरण और उसके बाद हत्या की संगीन वारदात से इलाके में लोग सहमे हुए हैं। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =