वैश्विक

Punjab के सुनाम में डेरा खोलने की घोषणा से बवाल, सरकार से डेरा प्रमुख की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग

राम रहीम के Punjab  के सुनाम में डेरा खोलने की घोषणा के बाद बवाल मचा हुआ है. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) राम रहीम को असामाजिक चरित्र का बताते हुए Punjab सरकार से उनकी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है.

वारिस पंजाब दे संस्था के जत्थेदार अमृपाल सिंह ने भी डेरामुखी के ऐलान पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्‍होंने कहा है कि सरकार राम रहीम को डेरा खोलने से रोके. उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उन्हें नहीं रोका तो वे अपने समर्थकों के साथ डेरामुखी को रोकेंगे.

Punjab एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट धामी ने कहा कि डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का चरित्र असामाजिक है और उन पर लगे आरोप जघन्य हैं. बलात्कार और हत्या के मामलों में दोषी राम रहीम बेअदबी के मामलों में भी मुख्य आरोपी हैं.

एडवोकेट धामी ने कहा कि इस विवादास्पद व्यक्ति द्वारा पंजाब में डेरा खोलने की घोषणा से सिख भावनाओं को ठेस पहुंची है और इससे पंजाब का शांतिपूर्ण माहौल खराब हो सकता है. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस बेहद गंभीर मामले यह सुनिश्चित करे कि पंजाब में डेरा सिरसा की कोई भी शाखा न खोली जाए.

एसजीपीसी अध्यक्ष ने कहा कि अपने खराब चरित्र और अपराधों के कारण जेल में बंद राम रहीम को बार-बार पैरोल देकर सिख मानसिकता को आहत किया जा रहा है और यह अब सुनाम में अपना डेरा खोलने की घोषणा करने की साजिश है.

उन्होंने कहा कि सिख समुदाय उनके इस कृत्य को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. सरकार को जघन्य कृत्यों के दोषियों को लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं करने देना चाहिए. 

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:Source link एस. सिंह

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =