Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: Indian Medical Association ब्रांच ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)दीपो का त्योहार दीपावली भारत के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है द्यदीपावली को दीपों का त्योहार या दीपोत्सव भी कहा जाता है। यह भारत का सबसे लोकप्रिय और सबसे बड़ा त्यौहार है। इस अवसर पर हिंदू अनुयायी मिट्टी के दीपक जलाते हैं और अपने घरों को रंगोली से सजाते हैं और खूब रोशनी करते हैं व फुलझड़ी व अन्य पटाके आदि फोड़ते हैं।

दिवाली १४ साल के वनवास के बाद भगवान राम की अयोध्या वापसी और साथ ही अंधकार पर रोशनी का प्रतीक है। अपने घरों की सफाई और उन्हें तरह तरह के लाइट से सजाने के बाद लक्ष्मी गणेश की पूजा के साथ दीपावली का त्योहार धूम धाम से मनाया जाता है, तथा रात के समय बच्चे आतिशबाजी का भी लुफ्त उठाते हैं।

Indian Medical Association  मुजफ्फरनगर ने अध्यक्ष डॉक्टर ललिता माहेश्वरी के निर्देशन में यह त्योहार पूरे जोरशोर से कल शाम स्थानीय प्लासा में आयोजित किया।इसमें संगीत डान्स आदि का रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजन लिया गया जिसको की चिकित्सकों व उनके परिवार के सदस्यों द्वारा ही किया गया । मंच का संचालन डॉक्टर रोहित गोयल व सोनिया लूथरा ने बड़े ही दिलचस्प अन्दाज में किया।

इस दीपावली उत्सव समारोह मे काफी चिकित्सक परिवार सहित उपस्थित थे जिनमें मुख्य रूप से डॉ एम के बंसल, डॉ एम आर एस गोयल, डॉ मुकेश जैन, डॉ एस सी गुप्ता, डॉ यू सी गौड़,डॉ डी एस मलिक,डॉ सुनील सिंघल, डॉ गजराज वीर सिंह, डॉ ईश्वर चंद्रा डॉ प्रदीप कुमार, डॉ सुनील चौधरी डॉ पंकज सिंह डॉ सुभाष बाल्यान डॉ अशोक सिंघल डॉ मनोज काबरा डॉ नीरज काबरा डॉ कुलदीप सिंह चौहान,डॉ डी पी सिंह, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ अनिल कक्कड़, डॉ संजीव सिंघल डॉ पी के चाँद, डॉ सुधीर लूथरा, डॉ सुनील चौधरी, डॉ राजेश्वर सिंह, डॉ संजीव सिंघल, डॉ रमेश माहेश्वरी, डॉ अशोक शर्मा

डॉ रविंद्र जैन, डॉ यश अग्रवाल, डॉ पंकज सिंह, डॉ प्रदीप गर्ग, डॉ अजय पवार, डॉ राजेंद्र ठकराल डॉ मनीष गुप्ता,, डॉ अखिल गोयल डॉ अभिषेक यादव,, डॉ के डी सिंह, डॉ अजय सिंघल, डॉ अभिषेक गौड़, डॉ रेणु अग्रवाल,डॉ प्रीति गर्ग, डॉ मंजु प्रवीण, डॉ दीप शिखा जैन डॉ सुनीता जैन डॉ नूतन जैन डॉ मंजु गुप्ता डॉ संजीव जैन, डॉ विकास गर्ग डॉ आशीष बाल्यान आदि व काफी संख्या में महिला चिकित्सक सदस्य उपास्थित थे। अतुल कुमार का विशेष सहयोग रहा। आईएमए परिवार सभी जनपदवासीओ को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएँ प्रेषित करता है सभी स्वस्थ रहे सुखी रहे प्रसन्न व सुरक्षित रहें।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =