वैश्विक

Uganda में अबतक Ebola के 75 मामले सामने आये,पूरी दुनिया में चिंता की स्थिति

युगांडा (Uganda ) में Ebolaके मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. जिससे युगांडा सहित पूरी दुनिया में चिंता की स्थिति बन गयी है.युगांडा में Ebola का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. Uganda के स्वास्थ्य अधिकारियों ने 20 सितंबर से अब तक इबोला के 75 मामलों की पुष्टि की है, जिसमें 28 मौतें शामिल हैं और 19 इस समय अस्पताल में भर्ती हैं. बताया जा रहा है Uganda में फैल रहे इबोला के सूडान स्वरूप के लिए कोई प्रमाणित टीका नहीं है.

अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, Uganda के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार तक इबोला वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 1,800 से अधिक व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि की थी, इनमें से 747 मरीज ठीक हो चुके हैं और 21 दिन बाद अस्पताल से घर लौट चुके हैं.

Ebola एक विषाणु जनित रोग है. जिसमें नसों से खून आना शुरू हो जाता है. यह वायरस इतना खतरनाक है कि इसमें 90 प्रतिशित रोगियों की मौत हो जाती है.

सबसे पहले  Ebola की शुरुआत 1976 में इबोला नदी के करीब एक गांव से हुई थी. यही कारण है कि इसे इबोला नाम दिया गया. इसमें रोगियों के संपर्क में आने से तेजी से यह रोग फैलता है.Ebola पसीने और लार से फैलता है. संक्रमित रक्त और मल के संपर्क में भी आने से यह फैलता है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 20 =