Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हिन्दू संघर्ष समिति ने शहीद सैनिको को दी श्रृद्धाजंलि

मुजफ्फरनगर। हिन्दू संघर्ष समिति ने चाइना बार्डर पर शहीद हुए सैनिको को श्रृद्धाजलि अर्पित की तथा चाईनीज वस्तुओ के पूर्णतः बहिष्कार का निर्णय लिया। हिन्दू संघर्ष समिति की एक बैठक नई मन्डी पटेल नगर स्थित नागो वाले मन्दिर मे आयोजित हुई।

हिन्दू संघर्ष समिति लक्ष्मीनगर के संयोजक नरेन्द्र पंवार उर्फ साधू ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे बुढाना विधायक उमेश मलिक उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता अर्चक पूरोहित महासंघ के अध्यक्ष पं.ब्रज बिहारी अत्री द्वारा की गई। विजय महामंत्र जाप के साथ बैठक का संचालन अमित गुप्ता द्वारा किया गया। बैठक मे चाइना बार्डर पर शहीद हुए देश के सैनिको की आत्मा की शांति के लिए गायत्री मन्त्र के जाप किए गए

तथा मोमबत्ती जलाकर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बुढाना विधायक उमेश मलिक ने कहा कि हम सभी को अपने भारतीय जवानो की शहादत पर गर्व है। इन वीर सपूतो का बलिदान निष्फल नही रहेगा।

उन्होने कहा कि राष्ट्र धर्म सर्वोपरी है। समिति के संयोजक बैठक मे देशराज चौहान, पंकज शर्मा,पवन मित्तल, प्रमोद मलिक, टीटू गुर्जर, अरूण प्रताप सिह, अभिषेक कुमार मनोज पाटिल, संजय कुमार, शिवा बाल्मिकी, बंटी चौधरी, वैभव यादव एड., चमनलाल कुक्की, कुशाग्र शर्मा, रिषभ जैन, बागेश अग्रवाल, विरेन्द्र त्यागी आदि 25 संगठनो के पदाधिकारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =