तितावी पुलिस ने मुठभेड में गोतस्कर दबौचा
तितावी। थाना क्षेत्र तितावी के ग्राम करवाड़ा के जंगल में देररात मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक गो तस्कर को दबोच लिया। पुलिस की गोली लगने से गो तस्कर घायल हो गया।
जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। थाना प्रभारी कपिल देव ने बताया कि देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि गांव करवाड़ा के जंगल में कुछ लोग गोकशी करने के लिए इकट्ठा है। बताया कि उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ आसपास के क्षेत्र में चेकिंग शुरू की।
इसी दौरान जंगल में कुछ आवाज सुनाई दी। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को दबोचने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी।
घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। बदमाश की पहचान काला उर्फ गुलजार पुत्र शरीफ निवासी हरसोली थाना शाहपुर के रूप में हुई।
बदमाश से ३१५ बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस, गोकशी के उपकरण तथा एक जिंदा गोवंश बरामद हुआ। दबोचा गया बदमाश थाना शाहपुर का हिस्ट्रीशीटर है, एवं जानलेवा हमले सहित उस पर गोवध तथा गैंगस्टर के मुकदमे हैं।
