उत्तर प्रदेश

Raebareli News: आर्मी जवान का परिवार गांव में दहशत में, सेना के जवान ने दबंगो के उत्पीड़न से परेशान होकर सोशल मीडिया पर मांगी मदद

Raebareli News:  जैसलमेर बॉर्डर पर तैनात ऋषि राम मौर्या ने सोशल मीडिया पोस्ट करके रायबरेली जिले की पुलिस से मदद की मांग की है। पोस्ट के जरिए उसने बताया है कि गांव के कुछ दबंग उसके परिवार का उत्पीड़न कर रहे हैं और पुलिस से कोई मदद नहीं मिल रही है।

उसका कहना है कि वह यहां जैसलमेर बॉर्डर  पर तैनात है और इतनी दूर से अपने परिवार की मदद करने में नाकाम है। उसने बताया कि गुरुवारा गांव के धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी और संजय कुमार पासी अक्सर उसके परिवार को प्रसारित करते रहते हैं लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उसने सबसे पहले तो देशवासियों को दिवाली की बधाई दी और कहा कि ‘मेरे परिवार में मेरे माता-पिता, पत्नी और 6 महीने की बेटी है। मैं अपनी 6 महीने की बेटी को छोड़कर के यहां बॉर्डर पर देशवासियों की सुरक्षा कर रहा हूँ तो मेरे परिवार की जिम्मेदारी आप देशवासियों पर है।’

सोशल मीडिया के जरिए उसने बताया कि ‘मैं गांव के दुश्मनों से लड़ू या अपने देश के दुश्मनों से? मुझे लगता है कि देश के दुश्मनों से लड़ना ज्यादा जरूरी है। गांव के दुश्मनों से तो मेरा गांव लड़ लेगा।

उसका कहना है कि दिवाली के दिन आज अपने परिवार के साथ नहीं है। जबकि उसका परिवार गांव में दहशत में है। गांव के ही धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी और संजय कुमार पासी आए दिन उसके परिवार को प्रताड़ित करते रहते हैं।

सेना के जवान ने रायबरेली जिले के एसपी, सीओ और डलमऊ पुलिस से मांग की है कि दबंगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। कोतवाल पंकज तिवारी का कहना है कि गांव के प्रधान ने गांव में एक वॉलीबॉल मैदान बनवाया है जहां पर कुछ लोग कूड़ा डालते हैं कूड़ा डालने को लेकर कुछ विवाद हुआ था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 6 =