Raebareli News: आर्मी जवान का परिवार गांव में दहशत में, सेना के जवान ने दबंगो के उत्पीड़न से परेशान होकर सोशल मीडिया पर मांगी मदद
Raebareli News: जैसलमेर बॉर्डर पर तैनात ऋषि राम मौर्या ने सोशल मीडिया पोस्ट करके रायबरेली जिले की पुलिस से मदद की मांग की है। पोस्ट के जरिए उसने बताया है कि गांव के कुछ दबंग उसके परिवार का उत्पीड़न कर रहे हैं और पुलिस से कोई मदद नहीं मिल रही है।
उसका कहना है कि वह यहां जैसलमेर बॉर्डर पर तैनात है और इतनी दूर से अपने परिवार की मदद करने में नाकाम है। उसने बताया कि गुरुवारा गांव के धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी और संजय कुमार पासी अक्सर उसके परिवार को प्रसारित करते रहते हैं लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उसने सबसे पहले तो देशवासियों को दिवाली की बधाई दी और कहा कि ‘मेरे परिवार में मेरे माता-पिता, पत्नी और 6 महीने की बेटी है। मैं अपनी 6 महीने की बेटी को छोड़कर के यहां बॉर्डर पर देशवासियों की सुरक्षा कर रहा हूँ तो मेरे परिवार की जिम्मेदारी आप देशवासियों पर है।’
#WATCH बीएसएफ जवान ने जैसलमेर बॉर्डर से सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर बेखौफ दबंगों से अपने परिवार को बचाने की लगाई गुहार। डलमऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत घुरवारा में रहता है सेना के जवान का परिवार। #ViralVideo pic.twitter.com/inrH6BcwMW
— News & Features Network (@mzn_news) October 25, 2022
सोशल मीडिया के जरिए उसने बताया कि ‘मैं गांव के दुश्मनों से लड़ू या अपने देश के दुश्मनों से? मुझे लगता है कि देश के दुश्मनों से लड़ना ज्यादा जरूरी है। गांव के दुश्मनों से तो मेरा गांव लड़ लेगा।
उसका कहना है कि दिवाली के दिन आज अपने परिवार के साथ नहीं है। जबकि उसका परिवार गांव में दहशत में है। गांव के ही धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी और संजय कुमार पासी आए दिन उसके परिवार को प्रताड़ित करते रहते हैं।
सेना के जवान ने रायबरेली जिले के एसपी, सीओ और डलमऊ पुलिस से मांग की है कि दबंगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। कोतवाल पंकज तिवारी का कहना है कि गांव के प्रधान ने गांव में एक वॉलीबॉल मैदान बनवाया है जहां पर कुछ लोग कूड़ा डालते हैं कूड़ा डालने को लेकर कुछ विवाद हुआ था।

