वैश्विक

वायरल वीडियो: शाह महमूद कुरैशी ने ‘पीर बाबा’ बनकर मुल्तान में महिलाओं के बाल काटे

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी पूरी दुनिया के साथ ही अपने देश में भी एक अजीब कारण की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। भारत को अक्सर गीदड़भभकी देने वाले कुरैशी का एक नया ही रूप सामने आया है। दरअसल, उन्होंने पिछले दिनों ‘पीर बाबा’ बनकर मुल्तान में अपने घर पर महिलाओं के बाल काटे और बदले में उनसे सोना, चांदी और रुपये लिए।

https://twitter.com/nailainayat/status/1273697090464550913?s=20

पाकिस्तान के विदेश मंत्री द्वारा महिलाओं के बाल काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। कुछ यूजर्स जहां उनका मजाक उड़ा रहे हैं वहीं कुछ उनके बर्ताव पर हैरानी जताते हुए आलोचना कर रहे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में कुरैशी को महिलाओं और लड़कियों के बाल काटते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिलाएं कुरैशी के प्रति निष्ठा दिखाने को मजबूर हैं और दबाव में बाल कटवा रही हैं। इतना ही नहीं उन्हें मजबूरी में कुरैशी को पैसा और सोना भी देना पड़ा। धर्म के नाम पर महिलाओं को इस तरह लूटना पूरे पाकिस्तान में चर्चा का विषय बना हुआ है। विदेश मंत्री के पीर बाबा बनकर ढोंग रचने की तीखी आलोचना की जा रही है।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि विदेश मंत्री मुल्तान में पिछले कई दशकों से पीर मुरीदी सिस्टम चला रहे हैं। उन्होंने मुल्तान के लोगों के प्रति स्वामी भक्ति की शपथ ली हुई है और खुद को पीर बताते हैं। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21680 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =