वैश्विक

आतंकवादी तहव्वुर राणा अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फिर से गिरफ्तार

मुंबई में 2008 में हुए आतंकवादी हमले की साजिश में शामिल आतंकवादी तहव्वुर राणा को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। तहव्वुर राणा को भारत भेजे जाने की संभावना है। मुंबई आतंकी हमले में वांछित पाकिस्तानी-कनाडाई मूल के तहव्वुर राणा के खिलाफ भारत प्रत्यर्पित करने का मामला लंबित है।

शिकागो में उसे 14 साल की साज हुई थी, लेकिन कोरोना संक्रमित होने के कारण सजा पूरी होने से पहले ही रिहा कर दिया गया। भारत ने उसके प्रत्यर्पण की अपील की थी, जिसकी वजह से उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि भारत सरकार ट्रंप प्रशासन के पूरे सहयोग के साथ उसके प्रत्यर्पण के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर रही है। राणा की जेल की सजा 14 साल की दिसम्बर 2021 में पूरी होने वाली थी।

राणा के खिलाफ 2018 में भारत की नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के स्पेशल कोर्ट ने भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। 
तहव्वुर राणा को मुंबई 26/11 हमले की साजिश रचने के मामले में 2009 में गिरफ्तार किया गया था। लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों की ओर से किए गए हमले में अमेरिकी नागरिकों सहित करीब 166 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने नौ आतंकवादियों को मौके पर ही मार गिराया था और जिंदा गिरफ्तार किए गए आतंकवादी अजमल कसाब को बाद में फांसी दी गई थी। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =