Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-भैयादूज पर निजी वाहनों व यात्रियों की अधिक भीड के कारण शहर में जाम की स्थिति बनी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भैयादूज पर्व को लेकर शहर में वाहनों का जाम लगा रहा, जिससे वाहन चालकों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पडा। जाम लगने से लोग घंटों जाम में फंसे रहे। ट्रेफिक पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाले में पसीना बहाया, लेकिन सिविल पुलिसकर्मी अपनी डयूटी से नदारद रहे।

गुरूवार को शहर में सवेरे से ही जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। भैयादूज पर्व पर अधिकतर लोग अपने बहनों से तिलक करवाने के लिए जाते है। निजी वाहनों और यात्रियों की भीड के कारण शहर में जाम की स्थिति बनी रही। जिससे शहर के विजय चौक, अजंता चौक, फव्वारा चौक, शिव चौक, धीमानपुरा, गुरूद्वारा तिराहे पर वाहनों का जाम लगा रहा।

जाम लगने से वाहन चालक घंटों जाम के झाम में फंसे रहे और उनको रास्ता नही मिल सका। शहर में अधिकतर जाम ई-रिक्शाओं के कारण लगे, जिनके चालक आडा तिरछा कर ई-रिक्शा को चला रहे थे। कई स्थान ऐसे भी दिखाई दिए, जहां केवल ई-रिक्शाओं का ही जाम था।

लोगों का कहना था कि त्यौहारों के सीजन में जिला प्रशासन से अवैध रूप से सडकों पर दौड रही ई-रिक्शाओं पर अंकुश लगाना चाहिए। उक्त ई-रिक्शाओं को नाबलिग बच्चे चलाते है, जिस कारण वह कही पर भी ई-रिक्शा को खडी कर जाम लगा देते है, जिससे शहर के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पडता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21267 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − two =