Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गांव फीमपुर खुर्द के जंगलों में ट्यूबवैल के पास मिला गोली लगा शव

खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना खतौली क्षेत्र की मंडी चौकी अंतर्गत गांव फीमपुर खुर्द के जंगलों में अज्ञात युवक का गोली लगा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई खेत मालिक की सूचना मिलते ही जहां मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई तो

वहीं सूचना मिलते ही थाना खतौली पुलिस भी भारी फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंची। जाम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के काफी प्रयास किए मगर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी तत्पश्चात पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।

गांव फहीमपुर खुर्द निवासी किसान कंचन पुत्र सीताराम ने जानकारी देते हुए बताया की वह दिन निकलते ही अपने खेतों में पानी देने के लिए गए थे जहां उनकी ट्युब्वेल के पास गोली लगा एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला।

मामले की गंभीरता को देखते हुए किसान कंचन पुत्र सीताराम ने घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों सहित ग्राम प्रधान व् यूपी ११२ डायल को दी तत्पश्चात मृतक की शिनाख्त न होने पर घटना की सूचना थाना खतौली पुलिस को भी दी गई

जहां थाना खतौली पुलिस मोके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नही हो सकी थी।

फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पुलिस ने पिछले काफी समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वंाछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत इंस्पैक्टर खतौली संजीव कुमार की मौजूदगी मे क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान मु.अ.सं.511/22 धारा 308/506 भाादवि को को दोपहर करीब सवा बारह बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी श्यामसिंह पुत्र स्व.जयसिंह निवासी वाजिदपुर खुर्द अपने भाई रमेशचन्द के साथ मारपीट कर चोट पहंुचाने के आरोप मेे गिरफ्तार किया गया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + four =